चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का आज नौवां दिन है। 31 अगस्त को इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी यानि ILSA पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप की प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है। ये भूकंप 26 अगस्त काे आया था। इसरो ने बताया कि भूकंप के सोर्स की जांच जारी है। इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगा ILSA पेलोड माइक्रो इलेक्ट्रो मेकैनिकल सिस्टम्स यानि MEMS टेक्नोलॉजी पर आधारित है। ये पहली बार है जब चांद की सतह पर ऐसा इंस्ट्रूमेंट भेजा गया है। रोवर और अन्य पेलोड के चलने से चांद पर होने वाने कंपन को इस इंस्ट्रूमेंट ने रिकॉर्ड किया है। गुरुवार को ही इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें वह सुरक्षित तरीके से चलता और अच्छे से रोटेशन करता नजर आया। प्रज्ञान के रोटेशन की फोटो लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे ने ली।

One thought on “चाँद पर भूकंप के झटके”

Leave a Reply to A WordPress Commenter Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *